IPL को लेकर BCCI ने जारी किया नया नियम
भारतीय क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीएसयू) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों द्वारा स्मार्ट चश्मों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
बोर्ड ने इन चश्मों में मौजूद उन्नत संचार सुविधाओं को सुरक्षा और भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के लिए खतरा बताया है।
भारतीय बोर्ड ने एडवाइजरी में लिखा है, "इस बात पर ध्यान दीजिए कि इस तरह की डिवाइस में मोबाइल डेटा और वाई-फाई के इस्तेमाल से लाइव स्ट्रीमिंग, टेक्स्ट मैसेज भेजना और रिसीव करना, ऑडियो और वीडियो कॉल करने जैसे फीचर मौजूद रहते हैं। इसलिए पीएमओए के पैमानों के मुताबिक, इस तरह के चश्मों को ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस के तौर पर पहचाना गया है। इसलिए ये बताना जरूरी है कि इस तरह के स्मार्ट ग्लासेस का खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के पास होना वर्जित है।"