पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर केंद्र सरकार ने कही यह बात - CG Sandesh

पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर केंद्र सरकार ने कही यह बात

इंटर मिनस्ट्रियल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार ने बताया कि देश में एलपीजी का प्रोडक्शन ऑल टाइम हाई पर है। ईरान युद्ध के हालात पर सरकार पूरी तरह नजर बनाए हुए है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर साफ किया है देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। इंटर मिनस्ट्रियल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार ने बताया कि देश में एलपीजी का प्रोडक्शन ऑल टाइम हाई पर है। सरकार का कहना है कि ईरान युद्ध के हालात पर सरकार पूरी तरह नजर बनाए हुए है।

सरकार ने देशभर में इंडस्ट्रियल एसोसिएशंस ने उद्योगों और बल्क उपभोक्ताओं से पैनिक बाइंग और अनावश्यक स्टॉकिंग से बचने की अपील की है। वहीं, एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। पिछले चार दिनों में एलपीजी से जुड़े 6,500 छापे मारे गए, 5 एफआईआर दर्ज हुईं और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं रिटेल आउटलेट्स पर 900 छापों में 417 लीटर पेट्रोल और 75,715 लीटर डीजल जब्त किया गया, 12 एफआईआर दर्ज हुईं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें