हर 5 मिनट में मिलेगा मौसम का अपडेट, नई प्रणाली विकसित
दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की नई पहल 'स्काईकास्ट' का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस प्रणाली को राष्ट्र को समर्पित किया।
दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की नई पहल 'स्काईकास्ट' का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस प्रणाली को राष्ट्र को समर्पित किया। 'स्काईकास्ट' एक उन्नत मौसम निगरानी प्रणाली है, जिसे वाइफेक्स मिशन के तहत विकसित किया गया है।
यह तकनीक तापमान, आर्द्रता, हवा की दिशा, विंड शियर और कोहरे जैसी स्थितियों की रियल टाइम जानकारी देगी। यह प्रणाली हर 5 मिनट में अपडेट देने में सक्षम है और कोहरे व खराब मौसम की समय रहते चेतावनी देकर हवाई अड्डों की सुरक्षा और विमानन संचालन को बेहतर बनाएगी।
अन्य सम्बंधित खबरें