गणेश उत्सव पर जीवंत झांकियों को देखने के लिए उमड़ी भीड़, चंद्र... - CG Sandesh

गणेश उत्सव पर जीवंत झांकियों को देखने के लिए उमड़ी भीड़, चंद्रयान-2 की झांकी आकर्षण का केन्द्र

सरायपाली. गणेशोत्सव देखने के लिए अंतिम दिनों में भीड़दिखाई दी. एक तो बारिश की वजह से भी दर्शकों कोगणेशोत्सव एवं मीना बाजार में पहुंचने का ठीक से मौकानहीं मिला. मौसम खुलने के बाद अंतिम दिनों में अच्छी खासीसंख्या दिखाई दी. वहीं छोटी मुर्तियों का गणेश विसर्जन भीजगह-जगह शुरू हो गया है. यह सिलसिला आगामी दो दिनों तकविसर्जन का सिलसिला जारी रहेगा. इस वर्ष पतेरापाली में जगह-जगहजीवन्त झांकी लोगों को आकर्षक कर रही है.शाम होते ही लोग झांकी एवं गणेश देखने के लिए पहुंच रहेहैं. जगह-जगह पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है.

प्राथमिकशाला से लेकर मीना बाजार तक रोड के दोनो छोर वाहनों सेभरा रहता है. उसके अलावा हजारों लोग पैदल झांकी देखने केलिए रोड पर ही देखे जा सकते हैं. लेकिन टोल टैक्स से बचने केलिए माल वाहक वाहनों की आवाजाही कम नहीं हो रही है. जिससेभीड़ को देखते हुए वाहनों को रोकने के लिए इस ओरविशेष कदम उठाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है. शहरमें जगह-जगह एवं लोग अपने घरों पर गणेश की प्रतिमा विराजित करपूजन अर्चन करने में जुटे हुए हैं.

कुछ वर्षों से शहर केपतेरापाली वार्ड का गणेश झांकियां प्रमुख आकर्षण का केन्द्रबनी हुई है.मुख्य द्वार पर ही जीवन्त झांकी, डमरू वाले बाबा भोलेनाथ,लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया है. वहीं अंदर मेंराधा कृष्ण का जीवन्त झांकी, ऋषि मुनियों का जीवन्त झांकी केअलावा चन्द्रयान-2 का भी प्रदर्शन झांकी बनाया गया है. वहींमोहल्ले को पूरी तरह से झालर से सजाया गया है.

विगत दो-3 दिनपूर्व रात में हुए बारिश से दर्शकों की संख्या नगण्य थी, लेकिनमौसम खुलते ही अपार भीड़ देखी जा रही है. वहीं मीना बाजारभी विगत 2 सितम्बर से आ गई है, लेकिन 6 सितम्बर को अनुमतिमिलने के बाद 8 सितम्बर से मीना बाजार में भी झूला, टेकृन आदिका आनंद लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं. मीना बाजार मेंमौत कुआं पर पाबंदी लगने से रौनक कम हो गई है. शाम ढलतेही पतेरापाली का नजारा मेले से विगत 2 दिनों से देखने को मिलरहा है. पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष झांकियों की संख्या मेंभी कमी है, लेकिन जीवन्त झांकी अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिकआकर्षित करने वाले बनाए गए हैं, जो लोगों को अपनी ओरखींच रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें