मोहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन को किया याद
जमात सरायपाली के द्वारा मनाया गया. 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर मुस्लिम जमातद्वारा रात्रिकालीन मदरसा निजामिया में सुन्नी मस्जिद के ईमाम हाफिजव कारी अब्दुस्सत्तार अशरफी द्वारा ईमाम हुसैन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए तकरीर किया गया.
मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मुजफ्फर खान एवं कमेटी द्वारा इन दस दिनों तक विशेष रूचि लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया एवं मुस्लिम महिला कमेटी के अध्यक्ष आबिदा खान के नेतृत्व में दस दिनों तक लगातार दोपहर के समय मदरसा में कुरआन ख्वानी का इंतजाम किया गया था. उनके द्वारा विगत 17वर्षों से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. अंत में महिलाओं द्वारासमस्त मुस्लिम समुदाय के लिए लंगर का आयोजन किया गया था. जिसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ में महिला कमेटी सरायपाली की प्रशंसा की जाती है.
इसके अलावा इस पर्व के दौरान मुस्लिम युवा संगठन केजुनैद खान, आवेश हुसैन, मुजाहिद खान, गुड्डू अली, रजा, नवैदखान की टीम के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भीखिचड़ा (लंगर) का आयोजन किया गया था. इस लंगर को पूरे समाजके साथ-साथ दिगर समाजों के घरों में भी तकसीम किया जाता है.
ताजिया का निर्माण हुसैन परिवार के मुजावर अय्यूब हुसैन,जाहिद मोहम्मद, शहादत हुसैन,अलजार हुसैन,राजामुकीम,शकील,सोनू, रमीज बेग, अनीस हुसैन, मोनू अली, कय्यूमहुसैन, फारूख हुसैन, लल्ला हुसैन,आफताब, दिल्लू, अंसाद हुसैनएवं अन्य साथियों के सहयोग से किया गया. कल दसवां दिन ताजियामदरसा से निकलकर मस्जिद गुरूनानक चैक, मंडी रोड, इस्लाममोहल्ला, होते हुए करबला तालाब पहुंचा जहां देश की शांतिअमन चैन की दुआ मांगी गई एवं विसर्जन किया गया.
इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चैबंद व्यवस्था की गई थी.वहीं नगर पालिका द्वारा पानी टेंकर एवं विशेष साफ सफाई कीव्यवस्था भी की गई, जिसके लिए मुस्लिम समाज द्वारा पुलिस प्रशासन वनपा का आभार प्रकट किया गया.बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह के सुपुत्र वरूणेन्द्र बहादुरसिंह एवं राजमहल के कुमार निलेन्द्र बहादुर सिंह ने भी मोहर्रमके पावन पर्व पर मदरसा निजामिया पहुँचकर क्षेत्र के किसानों वआमजनों की खुशहाली के लिए ताजिया पर माथा टेका.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें