वापस आ धमके हाथी, 10 एकड़ धान की फसल को किया बर्बाद
सरायपाली. विकासखंड में विगत 4 सितम्बर से मंडरा रहे हाथियोंका दल एक बार पुनरू वापस आ धमका है. हाथियों ने गोमर्डा अभ्यारण्य से वापस लौटकर ग्राम कलेण्डा भगत सरायपाली के पाँचकिसानों के लगभग 10 एकड़ धान की फसल को रौंद दिया है. हाथियों के वापस आ जाने के बाद इस क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. इसके पूर्व कलेण्डा एवं ग्राम घेंसपाली में फसल को नुकसान पहुंचाने के बाद गोमर्डा अभ्यारण्य में हाथियों के चले जाने का अनुमान वन विभाग के द्वारा लगाया जा रहा था.
परंतु 11 एवं 12 सितम्बर को हाथियों के झुण्ड ने रात के अंधेरे में ही वापस पहुंचकर लहलहा रही धान की फसल को नुकसान कर दिया एवं उजाला होने के पहले वहां से चले गए. जानकारी के मुताबिक कल सुबह लगभग तीन बजे ग्रामकलेण्डा(सिंघोड़ा) के किसान बलदेव, आनंद सिंग, जानवी, श्याम के खेतों में लहलहा रही धान की फसल को हाथियों का दलएक के बाद एक रौंदते चले गए और आज रात भगत सरायपाली केदेवनाथ के डेढ़ एकड़ धान की फसल को नुकसान पहुँचाया है.
जिन रास्तों से होकर हाथियों का दल गुजरा है वहां का धान कीचड़ में धंस कर पूरी तरह बर्बाद हो गया है. हाथियों कीसंख्या अधिक हो जाने के कारण फसल को भी नुकसान ज्यादा पहुंच रहा है. सभी किसानों के लगभग 10 एकड़ धान के फसल पर हाथियों द्वारा जबरदस्त उत्पात मचाकर पुनरू जंगल की ओर चले जानेकी सूचना है.
सुबह जब किसान खेत में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर माथा पकड़ लिए. धान की बालियां निकल गई हैं और एक माह के भीतर ही फसल काटने के कगार पर पहुंच जाएगा. हाथियों के उत्पात मचा देने से उक्त धान कटने के पहले ही बर्बाद होगया, जिससे किसानों में अत्यधिक मायूसी दिखाई दे रही है.
ग्राम घेंसपाली, कंवरपाली, छुईपाली, बिरकोल, परसकोल,कलेण्डा, सुखापाली, भगत सरायपाली के किसान सबसे अधिक चिंतित नजरआ रहे हैं. विगत एक सप्ताह पहले ग्राम कलेण्डा एवं घेंसपाली के किसानों के 10 एकड़ फसल को बर्बाद कर देने के बाद हाथियों का दल गोमर्डा अभ्यारण्य की ओर चला गया था.
इसके बाद अभ्यारण्य में ही हाथियों के विचरण करने की जानकारी वन विभाग के सूत्रों से मिली थी. लेकिन पुनरू हाथियों के वापसआने से अब किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं. अब तक हाथियों के कारण किसानों का लगभग 20 एकड़ फसल बर्बाद हो चुका है. हालांकि अभी तक कहीं भी कोई जनहानि नही हुई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें