CG : धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग, भारी मात्रा में  धान ... - CG Sandesh

CG : धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग, भारी मात्रा में धान जलकर खाक

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित कोड़िया धान खरीदी केंद्र में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने धान के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 100 क्विंटल से अधिक धान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण पास में जलाई गई पराली को माना जा रहा है। 

आशंका है कि पराली की आग फैलते हुए धान संग्रहण केंद्र तक पहुंच गई, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। 

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया कई घंटों की कड़ी मेहनत और पांच टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें