कक्षा नवमीं की छात्रा दिनभर रही छात्रावास से गायब, अधीक्षक क... - CG Sandesh

कक्षा नवमीं की छात्रा दिनभर रही छात्रावास से गायब, अधीक्षक को भी नहीं थी जानकारी

सरायपाली. प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास तोषगाँव में 11 सितंबर से एक कक्षा नवमीं की छात्रा गायब थी, जिसे ग्रामीणों ने आज सुबह लगभग 4 बजे स्कूल के पास देखा और छात्रावास के कर्मचारियों को बुलवाकर उसे छात्रावास भिजवाया.

कल वह छात्रा स्कूल भी नहीं गई थी और न ही छात्रावास में थी, लेकिन इसके बारे में छात्रावास अधीक्षक से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा इस तरह की कोई घटना घटित नहीं होने की बात कही गई.

जानकारी अनुसार प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास मेंपोस्ट मैट्रिक के भी 12 छात्रायें रहती हैं. जिसमें से एक कक्षा नवमीं की छात्रा कल 11 सितंबर सुबह से कहीं चली गई थी. जिसे आज 12 सितंबर को सुबह 4 बजे ग्रामीणों ने गाँव की बीच गली के पास घूमते हुए देखा. ग्रामीणों द्वारा छात्रा का नाम पता भी पूछा गया और जब उन्हें पता चला कि उक्त बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती है, तो उन्होंने पास में स्थित छात्रावास के कर्मचारी को सूचना देकर उसे वापस छात्रावास भिजवाया.

ग्रामीणों की मानें तो विगत माह भर पूर्व छात्रावास में नए अधीक्षक ने पदभार ग्रहण किया है, लेकिन वे अक्सर छात्रावास से नदारद रहती हैं. उक्त बालिका के गायब होने की भी जानकारीअधीक्षक के पास नहीं थी. पझरापाली रोड पर स्थित यह छात्रावास तोषगाँव से लगभग डेढ़ से दो किमी की दूरी पर सुनसान इलाके में है.

ग्रामीणों ने बताया कि छात्रावास में रहकर पढ़ाई करनेवाली छात्राओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है. घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा बालिका के माता-पिता को भी सूचित कर दिया गया था. वह बालिका कल से स्कूल भी पढ़ने नहीं जा रही है.

अधीक्षक के कहने पर स्कूल में जाकर देखा गया तो उस छात्रा के दो दिनों से स्कूल न आने की जानकारी मिली. उक्त 50 सीटर छात्रावास में 75 छात्रायें रहती हैं, जिसमें प्री मैट्रिक के 63और पोस्ट मैट्रिक के 12 बच्चे शामिल हैं. आखिरकार 50 सीट कीसुविधा में 75 बच्चों को किस तरह से रखा जाता होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है.

नहीं हुई है इस तरह की कोई घटना

अधीक्षक इस संबंध में छात्रावास अधीक्षक नीतू पटेल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है, वे हमेशा छात्रावास में रहती हैं. उनके दादाजी की तबियत खराब होने के कारण उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन दिया था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण अवकाश नहीं लिया.

छात्रावास में उस तरह से किसी प्रकार की घटना न होने की बात उन्होंने कही. सभी बच्चे स्कूल गए हैं, जिसकी पुष्टि स्कूल जाकर भी कर सकते हैं. वहीं खण्ड प्रभारी आदिम जाति कल्याण विभाग अजय माधवन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि छात्रावास अधीक्षक द्वारा आज के लिए छुट्टी की मांग की गई थी.उन्होंने इस तरह के किसी घटना की सूचना न मिलने की बात कही.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें