500 के नोट से हटाई गई महात्मा गांधी की फोटो? जानें वायरल दावे की सच्चाई
सोशल मीडिया पर 500 रुपये के कथित नए प्लास्टिक नोट की एक तस्वीर शेयर की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यह नया नोट जारी किया है, जिसमें महात्मा गांधी की तस्वीर की जगह अशोक स्तंभ को स्थान दिया गया है।
पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। पड़ताल में सामने आया कि RBI ने 500 रुपये का कोई नया प्लास्टिक नोट जारी नहीं किया है। साथ ही, भारतीय मुद्रा से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाकर उसकी जगह अशोक स्तंभ लगाने संबंधी कोई आधिकारिक घोषणा या निर्णय भी नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने वायरल तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया, “RBI ने 500 रुपये का प्लास्टिक नोट जारी कर दिया है, जिसमें महात्मा गांधी की तस्वीर हटाकर अशोक स्तंभ लगा दिया गया है।” यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है और कई यूजर्स इसे सच मानकर शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट नीचे देखा जा सकता है।
पड़ताल में सामने आया कि RBI ने 500 रुपये का कोई नया प्लास्टिक नोट जारी नहीं किया है। साथ ही, भारतीय मुद्रा से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाकर उसकी जगह अशोक स्तंभ लगाने संबंधी कोई आधिकारिक घोषणा या निर्णय भी नहीं किया गया है।