जलाशय को नुकसान पहुँचाने वाले अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही की मांग, गौरटेक के 44 ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने दिया
सरायपाली. ग्राम गौरटेक के दर्जनों ग्रामीणों ने आज एसडीएम कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना देकर ग्रामीणों के सहयोग से बनाए गए लगभग ढाई सौ एकड़ के बाँध के कुछ भाग में किए गए अवैध कब्जाधारियों को हटाने के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा है.
गौरटेक के कुछ स्थानों पर अवैध कब्जाधारियों कोहटाने की मांग को लेकर आज राधेश्याम, जगदीश, नरेश, कुंजराम, पूरन नायक, जीवनलाल, दनार्दन, राजेश, महेन्द्र, चक्रधर, महेश,जलराम, गोपीनाथ, प्रेमलाल, बसंत, जगन्नाथ, सुंदरमणी, जगतराम,भुनेश्वर, भागीरथी, कार्तिकराम आदि 44 ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने आज सुबह 10 बजे से लेकर अपरान्ह 4.30 बजे तक एक दिवसीय धरना दिया.
धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार विगत 2017 में ग्राम सभा द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर गौरटेक में लगभग ढाई सौ एकड़ शासकीय अनुपजाऊ भूमि पर आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग से जलाशय का निर्माण किया गया है. जिसके लिए जिला खनिज न्यास मद से राशि स्वीकृति हेतु कलेक्टर महासमुंद के पास प्रस्ताव भी लंबित है .इसमें गाँव के 6-7 व्यक्तियों द्वारा जल उपयोगों की भूमि पर बलपूर्वक अतिक्रमण कर गाँव के लगभग 1700 आबादी के निस्तारी में बाधा पहुँचाया जा रहा है. किसी तरह की प्रशासनिक कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद हैं. ग्राम पंचायत द्वारा स्वयं के व्यय पर अतिक्रमण हटाने की भी प्रारंभिक कार्यवाही की गई थी,लेकिन उक्त कार्यवाही पर अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली द्वारा शांति भंग होने के अंदेशा के आधार पर स्थगन आदेश जारी कर दिया गया.
अतिक्रमणकारियों द्वारा जलाशय के मेड़ को भी तोड़ दिया गया था, जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा बसना थाना में लिखित शिकायत की गई थी. लेकिन पुलिस द्वारा अहस्तक्षेप योग्य अपराध कहते हुए अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई. वहीं गोठान निर्माण में बाधा उत्पन्न करने एवं धान खरीदी केन्द्र में भी कुछ ग्रामीणों द्वारा जबरन अतिक्रमण कर फसल लगाए जाने का आरोप भी लगाया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें