CG : धान खरीदी केंद्र में बड़ी गड़बड़ी, प्रबंधक के खिलाफ FIR दर... - CG Sandesh

CG : धान खरीदी केंद्र में बड़ी गड़बड़ी, प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज

दुर्ग जिले के रौंदा स्थित सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी पाए जाने पर समिति प्रभारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार जांच में 560 क्विंटल धान कम पाया गया। 

वहीं, करीब 2100 बारदाने भी कम थे। शिकायत मिलने पर दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रबंधक ने समिति प्रभारी जगदीश कुमार नवरंगे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच रिपोर्ट में समिति के प्रभारी द्वारा समिति में संधारित किये गये दस्तावेज के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कुल 73952.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। उपार्जित धान की उक्त मात्रा में से 65657.62 क्विंटल धान का उठाव मिलरो के द्वारा किया गया तथा 7678.10 क्विंटल धान संग्रहरण केन्द्र को प्रदाय किया गया। दस्तावेज अनुसार समिति में उलब्ध होने योग्य धान की कुल मात्रा 617.08 क्विंटल है। उपलब्ध होने योग्य धान की मात्रा में 0.00 क्विंटल मोटा धान 69.45 क्विंटल पतला धान तथा 547.63 क्विंटल सरना धान है। 

दस्तावेज के अनुसार प्राप्त उक्त धान की मात्रा का मिलान करने हेतु उपार्जन केन्द्र में भंडारित कर रखे गये धान का भौतिक सत्यापिन में सरना धान 142 कटटा (प्रति कटटा 40 किग्रा) वजन 56.80 क्विंटल पाया गया। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया है। जांच व भौतिक  सत्यापन किये जाने पर कुल 560.28 क्विंटल धान कीमती 13,27,303 रूपये एवं 2103 नग नया बारदाना कीमती 1,80,858 रूपये जिसकी कुल कीमती 15,08,161 रूपया कम पाया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें