CG : 357 पदों पर होगी भर्ती, 5वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन - CG Sandesh

CG : 357 पदों पर होगी भर्ती, 5वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

धमतरी जिले के शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 11 जून 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, धमतरी में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों द्वारा सुपरवाईजर, असिस्टेंट सुपरवाईजर, हाउस कीपिंग स्टाफ सहित कुल 357 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि रोजगार मेले युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा ऐसे आयोजनों से युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।

रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पंजीयन, साक्षात्कार एवं पात्रतानुसार चयन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। जिला प्रशासन ने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से समय पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें