CG : समन्वयक के पदों पर भर्ती हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित
दंतेवाड़ा : कार्यालय जिला पंचायत से जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला समन्वयक (संविदा) के स्वीकृत पद की पूर्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत में दिनांक 25 जून 2026 तक कार्यालयीन दिवस पर समय 05ः30 बजे तक आंमत्रित किये जाते है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कम्प्यूटर, टाईप राइटर अंकित अथवा स्पष्ट अक्षरों में हाथ से भरा हुआ आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक स्पीड पोस्ट से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला दन्तेवाड़ा के वेब साईट https://www.dantewada.gov.in पर देखा तथा डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही उक्त ज्ञापन जिला पंचायत कार्यालय दन्तेवाड़ा के सूचना पटल पर भी अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें