CG : गांजा तस्करी के आरोप में 5 गिरफ्तार, 4 बाइक जप्त - CG Sandesh

CG : गांजा तस्करी के आरोप में 5 गिरफ्तार, 4 बाइक जप्त

बालोद जिले की डौंडीलोहारा पुलिस और सायबर सेल की टीम ने गांजा तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बहत्तर किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत छब्बीस लाख रुपये से अधिक बताई गई है। 

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भेड़ी तिराहा पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। इसी दौरान चार अलग-अलग मोटरसाइकिल के जरिये ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा गांजा पकड़ा गया। पुलिस ने चारों मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें