CG : सड़क हादसे में महिला आरक्षक की मौत - CG Sandesh

CG : सड़क हादसे में महिला आरक्षक की मौत

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला आरक्षक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, खुर्सीडीह-बोरई मार्ग पर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। 

इस घटना में महिला आरक्षक हेमलता ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें