अज्ञात वाहन के ठोकर से युवक की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

अज्ञात वाहन के ठोकर से युवक की मौत, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम गेर्राभांठा के पास जगदीशपुर रोड पर 16 सितंबर को एक व्यक्ति के दुर्घटना से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में किसी भारी वाहन द्वारा व्यक्ति को दुर्घटना कर मौके से फरार हो गया और व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

इस घटना की जानकारी लोगों को तब मिली जब वह सुबह-सुबह वहां से गुजर रहे थे. दुर्घटना ने मृत हुए व्यक्ति का नाम योगेश बंजारा बताया गया है. मामले में मृतक योगेश बंजारा के रायमत बंजारा ने बसना पुलिस में अज्ञात वाहन चालक पर शिकायत दर्ज करवाया है.

रायमत बंजारा ने पुलिस को बताया है कि 16 सितंबर को करीब 04.30 बजे दिनेश बंजारा ने उसे फोन कर बताया कि योगेश बंजारा की मृत्यु हो गई है. यह सुचना पाकर जब रायमत बंजारा दिनेश बंजारा के घर पहुंचकर देखा तो उसका भतीजा योगेश बंजारा जगदीशपुर रोड में दुकान के सामने मृत अवस्था में लहुलुहान हालत में पडा था. जहाँ मृत योगेश बंजारा के सिर, गला, सिना, कोहनी एवं पुरे शरीर में चोंटे लगी थी. एवं उसकी मृत्यु हो चुकी थी.

रायमत बंजारा ने बताया कि उसके भतीजे योगेश बंजारा को कोई अज्ञात वाहन चालक के द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से आई चोंट से उसकी मृत्यु हो गई गई. रिपोर्ट पर बसना थाना द्वारा धारा 304 A IPC के तहत अज्ञात वाहन चालक पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें