फिर से हाथियों ने 13 किसानों के 11 एकड़ फसल को रौंदा, इस बार ... - CG Sandesh

फिर से हाथियों ने 13 किसानों के 11 एकड़ फसल को रौंदा, इस बार कंवरपाली के किसानों की फसल को पहुँचाया नुकसान

सरायपाली. सिंघोड़ा वन परिक्षेत्र में पुन: हाथियों की वापसी से जंगल के किनारे रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है. आज कंवरपाली के 13 किसानों के 11 एकड़ फसल को 19 हाथियों के झुण्ड ने रौंद दिया है. इस तरह अब तक हाथियों के उपद्रव से किसानों का 31 एकड़ फसल बर्बाद हो चुका है. पहली बार हाथियों से इतनी अधिक मात्रा में फसल को नुकसान हुआ है.

वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार विगत 4 सितंबर से अंचल में हाथी आ धमके हैं. हाथियों के दल ने घेंसपाली, कलेण्डा, भगत सरायपाली और अब कंवरपाली के किसानों के धान फसल को नुकसान पहुँचाया है. गोमर्डा अभ्यारण्य से रात में ही सरायपाली सिंघोड़ा वन परिक्षेत्र की ओर पहुँचकर फसल को नुकसान पहुँचाकर सुबह होते तक पुनरू हाथियों का दल जंगल की ओर लौट जाता है. अभी तक किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन
फसल को काफी नुक सान पहुँच चुका है.

कल सुबह 5.30 बजे हाथियों के दल ने कंवरपाली के किसान बहादुल पिता बैजनाथ का आधा एकड़, जयचंद पिता भोगीलाल का आधा एकड़, टिकेश्वर पिता मधुलाल का एक एकड़, शिवप्रसाद पिता भोगीलाल का आधा एकड़, हरिशंकर पिता द्वारिका का आधा एकड़, कार्तिकेश्वर पिता द्वारिका का आधा एकड़, शोभाराम पिता जगदीश का दो एकड़, दैतारी पिता तुलाराम का एक एकड़, तेजराम पिता हरिहर का आधा एकड़, मुरित पिता साधराम का एक एकड़, गजानंद पिता सोनसाय का आधा एकड़, नंदकुमार पिता सुखलाल का आधा एकड़ और वेदप्रसाद पिता प्रेमलाल का आधा एकड़, इस प्रकार कुल 13 किसानों के 11 एकड़ फसल को हाथियों के दल ने नुकसान पहुँचाया है.

विगत 10 दिनों से सिंघोड़ा क्षेत्र में हाथियों का झुण्ड सक्रिय होने के कारण आस-पास के दर्जनों गाँवों में दहशत का माहौल बन गया है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार फसल को बचाने के लिए कुछ स्थानों पर किसान मशाल लेकर रतजगा भी कर रहे हैं.

पहली बार इस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है कि हाथियों का झुण्ड सारंगढ़ क्षेत्र के गामर्डा अभ्यारण्य की ओर चले जाने के बाद भी पुनरू एक-दो दिन के अंतराल में सरायपाली क्षेत्र की ओर वापस आ जाते हैं.

अच्छी फसल की उम्मीद लगाए किसानों की अब हाथियों के कारण फसल का नुकसान होने का डर सताने लगा है. वन विभाग द्वारा छुईपाली, बिरकोल, परसकोल, सुखापाली, भगत सरायपाली, कलेण्डा, कंवरपाली और घेंसपाली में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए कहा गया है. साथ ही हाथियों से बचने के लिए उपाय भी बताए जा रहे हैं. हालांकि वन विभाग की टीम भी सक्रिय है, लेकिन हाथियों का दल बड़ा होने के कारण वे भी इन्हें खदेड़ने में सफल नहीं हो पा रहे हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें