विद्यालयों में मनाया गया विश्व ओजोन दिवस
सरायपाली. नेशनल पब्लिक स्कूल बगईजोर में आज विश्व ओजोन संरक्षण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आज पूर्व प्राचार्य दिवाकर मांझी के मुख्य आतिथ्य में विद्यार्थियों को ओजोन की महत्ता बताते हुए उसे संरक्षित रखने हेतु शपथ दिलाया गया.
स्कूल संचालक नरेन्द्र साहू ने भी विद्यार्थियों को धूप में निकलते समय अल्ट्रावायलेट किरणों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया. प्राचार्य नेहा साहू ने भी विद्यार्थियों को ओजोन का महत्व बताया. विद्यार्थियों के द्वारा इस विषय पर अनेक कार्यक्रम एवं गतिविधियां प्रस्तुत की गई. प्राचार्य एम एम साहू द्वारा आभार प्रकट किया गया.
कार्यक्रम में प्रिती सतपथी, योगेन्द्र पटेल, काशी प्रसाद दास, सुमन अग्रवाल, प्रकाश चंद्र बारिक, शंकरलाल पिंजारा, हरिश साहू, प्रतिमा बारिक, दीक्षा सतपथी, भुनेश्वर साहू, अनुप्रिया भोई, सीता प्रधान, रेणुका बांक, नवीन बाघ, विनोद चैहान, हेतकुमार पटेल, जोशीराम दास, तरूण प्रधान, नवीन सिंह, वंदना प्रधान, आलोक प्रधान, सीमा खम्हारी, धनेश्वरी महंत, लोकेश साहू आदि उपस्थित थे.
जेनेसिस इंग्लिश मीडियम स्कूल नवागढ़ में भी विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर आज कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने ओजोर संरक्षण संबंधित नारे लगाकर व रैली निकालकर ग्राम भ्रमण किया एवं लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया.
प्राचार्य प्रांचल सागर व शिक्षक पी एल नाग, सी पी निषाद, अजीत चैहान, जनक पटेल, शिव पटेल, पिताम्बर बारिक, शिवनाथ पटेल, रीना नायक, देवकुमारी साव, संगीता कुमार के साथ सरपंच घसिया पटेल, हेमसागर साहू, हलधर पटेल, धनुर्धर पटेल, नीकू पटेल, देवरंजन साहू, सुजीत साहू सहित गांव के वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग रहा.