व्हाट्सएप्प के ज़रिए हर नागरिक तक पहुँचेगी आयुष्मान भारत की ... - CG Sandesh

व्हाट्सएप्प के ज़रिए हर नागरिक तक पहुँचेगी आयुष्मान भारत की सेवाएँ

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहाँ 'आयुष्मान सारथी' – पीएम-जेएवाई व्हाट्सऐप (PM-JAY WhatsApp) चैटबॉट आरंभ किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनआईए) द्वारा विकसित 'आयुष्मान सारथी', नागरिकों को व्हाट्सऐप के ज़रिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) की सेवाओं तक आसान, सुरक्षित और 24×7 पहुँच प्रदान करेगा।

यह चैटबॉट लाभार्थियों को सरकारी दफ़्तरों या कॉल सेंटरों में जाए बिना, कभी भी और कहीं से भी ज़रूरी PM-JAY सेवाएँ पाने की सुविधा देता है। PM-JAY सिस्टम के साथ सुरक्षित एपीआई-आधारित इंटीग्रेशन पर बना 'आयुष्मान सारथी' सीधे व्हाट्सऐप पर वास्तविक समय (रियल-टाइम) जानकारी और सेवाएँ देता है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें