CG ब्रेकिंग : सोलर पैनल लगाने के दौरान दो युवकों की मौत, हाई... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : सोलर पैनल लगाने के दौरान दो युवकों की मौत, हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा हुआ है, यहां पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घर की छत पर काम कर रहे दो युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान आशीष और प्रमोद चंद्राकर के रूप में हुई है। दोनों युवक दुर्ग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करते समय पैनल या उससे जुड़ा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



अन्य सम्बंधित खबरें