जैविक खाद के प्रति प्रोत्साहित करने प्रधानमंत्री एवम मुख्यमं... - CG Sandesh

जैविक खाद के प्रति प्रोत्साहित करने प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन.

गौ ग्राम स्वावलंबन अभियान छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक भुनेश्वर साहू एवं जिला संरक्षक महेश चंद्राकर के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक पिथौरा में सम्पन्न हुआ।जिसमें श्री भुनेश्वर साहू ने गौमाता का घर से निकलकर सड़क पर आ जाने को लेकर गंभीर न चिंता ब्यक्त किया तथा गौ ग्राम स्वावलबन अभियान चलाकर केंद्र और राज्य सरकारों से गाय का गोबर भी खरीदने का मांग करने का आह्वान किया। वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस दिशा में जो पहल किया जा रहा है उसका स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की सफलता के लिए जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने गौमाता को वापस घर तक लाने के लिए कई निम्न उपाय रखे,शासन, गांव के कृषकों को जैविक खाद बनाने के लिए प्रेरित करे व उनके द्वारा निर्मित खाद को उचित मूल्य देकर सहकारी समिति द्वारा खरीदी करे।

जैविक खादों का उपयोग हो एवम इसका समुचित ढंग से प्रचार प्रसार किया जाए।

रासायनिक खादों के लिए जो सब्सिडी दी जाती है उसे कम करके जैविक खाद को प्रोत्साहित किया जावे। इन मांगों को के लेकर गौ ग्राम स्वावलबन अभियान के तहत 4 नवंबर 2019 को कलेक्टर कार्यालय के समीप दोपहर 2:00 बजे प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें जिले के निवासियों को अधिक से अधिक संख्या उपस्थित रहने का अपील किया गया है।गौ ग्राम स्वावलबन योजना के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें