इन्स्टाग्राम को यौन शोषण संबंधी कंटेंट नोटिस जारी - CG Sandesh

इन्स्टाग्राम को यौन शोषण संबंधी कंटेंट नोटिस जारी

सरकार ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर सशुल्क विज्ञापनों में बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार सामग्री के प्रसार को लेकर मेटा को कड़ी चेतावनी जारी की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इंस्टाग्राम को ऐसी विषय वस्‍तु को बढ़ावा देने और इसकी पहुंच को सुगम बनाने वाले सभी विज्ञापनों और सामग्री को बंद करने का आदेश दिया है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा से सात दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। 

सरकार इस बात की समीक्षा कर रही है कि क्या प्लेटफॉर्म ने भारत के मध्यस्थ सुरक्षा दिशानिर्देशों का अनुपालन किया है। भारत में डिजिटल कानूनों के अन्‍तर्गत अश्लील सामग्री और बाल यौन शोषण सामग्री का वितरण एक आपराधिक अपराध है। इससे पहले, मंत्रालय ने उन रिपोर्टों का संज्ञान लिया था जिनमें कहा गया था कि इंस्टाग्राम पर कुछ आपत्तिजनक सामग्री प्रदर्शित की जा रही है जो बाल यौन शोषण को बढ़ावा देती है और अधिकारियों को मेटा से जवाब मांगने के निर्देश जारी किए थे।

author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें