CG : खदान में चट्टान धंसने से 2 मजदूरों की मौत - CG Sandesh

CG : खदान में चट्टान धंसने से 2 मजदूरों की मौत

सूरजपुर जिले में एक खदान में चट्टान धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के लांची गांव के पास संचालित खदान में मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खदान की चट्टान ढह गई और वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे के बाद दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें