CG : चलती हाइवा में लगी भीषण आग, चालक समेत 3 गंभीर
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर रायगढ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक तैंतालीस पर कल एक चलती हाइवा में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ पर हुई।
इस दौरान हाइवा में सवार चालक समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन तीनों को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य सम्बंधित खबरें