43 शिक्षकों से 12 करोड़ की ठगी, 5 ठग गिरफ्तार
कोंडागांव पुलिस ने 43 शिक्षकों से कुल 12 करोड़ की ठगी करने वाले पांच ठगों को गिरफ्तार किया है। शातिर ठगों के गिरोह ने फरसगांव, केशकाल, बड़ेडोंगर, धनोरा, विश्रामपुरी सहित कई क्षेत्रों के शिक्षकों को अपने झांसे में लिया था। मामले में थाना फरसगांव और केशकाल में चार अपराध दर्ज है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ठग शिक्षकों को पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे।
अन्य सम्बंधित खबरें