किसान मोबाइल एप्प से कर सकेंगे खाद की बुकिंग, नई डिजिटल व्यव... - CG Sandesh

किसान मोबाइल एप्प से कर सकेंगे खाद की बुकिंग, नई डिजिटल व्यवस्था शुरू

छत्तीसगढ़ के  बीजापुर जिले में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए नई डिजिटल खाद वितरण व्यवस्था शुरू की गई है। केन्द्र सरकार की फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल योजना के तहत बीजापुर को पायलट जिले के रूप में चुना गया है। 

यह व्यवस्था सात जुलाई से लागू हो गई है। नई प्रणाली के तहत किसान एफ.एफ.एस. मोबाइल ऐप के माध्यम से खाद की बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद उन्हें क्यूआर कोड आधारित टोकन मिलेगा, जिसके आधार पर निर्धारित समय पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें