छत्तीसगढ़ : चंदन के पेड़ो की चोरी, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : चंदन के पेड़ो की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम हथौद स्थित मुक्तानन्द आश्रम परिसर से चंदन के पेड़ो की चोरी का मामला सामने आया है. ये सभी चंदन के पेड़ आश्रम परिसर में स्थित खेतों के मेढ़ पर था. जहां रात्रि के समय अज्ञात लोगों ने पांच पेड़ो को काटकर ले गए. बताया गया कि खेत के मेढ़ो में दस चंदन के पेड़ थे,जिसे 20 से 25 साल पुराना बताया गया. इनमें से पांच पेड़ो की चोरी कर ली गई है.

चोर खेत के मेढ़ पर लगे फेनसिंग तार को तोड़कर अंदर घुसे और लक्खा मशीन से पेड़ को काटकर ले गए. पेड़ो की ऊंचाई 7 से 8 फीट और मोटाई लगभग 60 से 62 इंच बताया गया. आश्रम में जानकारी होते हि तत्काल थाना में इसकी शिकायत की गई है. जहां कोतवाली थाना बालोद पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें