महतारी वंदन योजना मे बडी चूक आई सामने, पुरुष को मिलता रहा हर माह 1 हजार
खैरागढ जिले मे महतारी वंदन योजना मे बडी चूक का मामला सामने आया है जहाँ महतारी वंदन योजना अन्तर्गत एक पुरुष महतारी बन गया है और इतना हि नही बल्कि 12 महिनो तक इस योजना का लाभ लेता रहा है। दरअसल महिलाओ के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार व्दारा महातरी वंदन योजना संचालित कर प्रतिमाह एक हजार रु की राशि उनके बैक खाते मे दे रही है।
योजना मे खैरागढ परियोजना अन्तर्गत सत्यापन व्यवस्था मे बडी चूक सामने आई है जिले के ग्राम मुढीपार के एक पुरुष हितग्राही तिलोक साहू का आवेदन न केवल योजना मे दर्ज हो गया बल्कि आनलाईन रिकार्ड के अनुसार आँगनबाडी स्तर और सुपरवाईजर स्तर पर भी उसे सत्यापित कर दिया इसके बाद उसके बैक खाते मे लगातार 12 महिने तक योजना की राशि पहुचते रही है हालाकि इसका खुलासा होते हि इसकी रिकवरी शुरु कर दी है ।
महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी प्रीत खुटेल ने बताया कि मार्च 2024 से दिसम्बर 24 तक एक पुरुष हितग्राही का आवेदन सत्यापन हुआ था मामले के संज्ञान मे आने बाद जनवरी 25 से उनका भुगतान रोक दिया गया है वही राशि की वसूली भी की जा चुकी है ।
उल्लेखनीय है कि कथित पुरुष हितग्राही ग्राम मुढीपार निवासी तिलोक साहू सी एस सी सेंटर संचालित करता था ।और महतारी वंदन योजना का पोर्टल शुरु होने के शुरुआती दौर मे आवेदन की प्रक्रिया समझने के लिए ट्रायल के तौर पर अपने स्वयं के नाम से आवेदन कर दिया था इसके बाद अपनी पत्नि के नाम आवेदन भरा था ।दोनो आवेदन सत्यापित हो गये थे और और 12 महिनो तक राशि जारी होती रही है ।