CG : कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का फूंका पु... - CG Sandesh

CG : कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने बालोद जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर जय स्तंभ चौक में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया. जिला मुख्यालय स्थित राजीव भाव से कांग्रेसी रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जय स्तंभ चौक पहुंचे और फिर पुतला दहन किए. 

इस मौके पर क्षेत्र की विधायक व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा, कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व बड़ी संख्य में कांग्रेसी मौजूद रहे. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई की जा रही है और इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। 


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें