CG : सोने के बिस्किट, हथियार और भारी मात्रा में नक्सलियों के विस्फोटक बरामद
दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गए हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। यह कार्रवाई हाल ही में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों की निशानदेही पर बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा जंगल में की गई।
सर्च अभियान में लगभग सोलह लाख रुपये मूल्य के एक सौ सोलह ग्राम सोने के बिस्किट, दो लाख रुपये नकद, इंसास राइफल, मैगजीन, कारतूस, बंदूकें, टिफिन बम, पाइप बम, हैंड ग्रेनेड, वर्दी और अन्य सामग्री बरामद की गई। .
अन्य सम्बंधित खबरें