" ओपन हाउस " कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को खुले में कचरा ना जलाने, प्लास्टिक का उपयोग ना करने एवं लगाए हुए पौधे को बचाने का संकल्प दिलाया गया
बसना , " इंसानी भौतिक विकास की राह ने प्रकृति का संतुलन बिगाड़ दिया है , इसके सभी संसाधन खत्म होने की कगार पर हैं । हमारी बढ़ती जनसंख्या की जरूरतों का भारी दबाव प्रकृति झेल नहीं पा रही है इससे कई वैश्विक समस्याएं हमें घेर रही है जिनमें प्रमुख है ओज़ोन परत का क्षय होना , इंसानियत को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे । इसे बचाने के लिए हमें पौधा रोपण करना तथा प्रशितकों का उपयोग न्यून एवं प्रदूषणों से बचाव के साथ सतत विकास करना होगा । " उक्ताशय के उद्गार रिसोर्स पर्सन के द्वारा शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बसना में ब्यक्त किया गया ।
इस सबके बीच अपनी जिज्ञासाओं को लेकर छात्रगण अरशद खान , चमनलाल चौहान , मो आकिब , साजिद अली , कमलेश नायक , राहुल नाग एवं सुमीत ने प्रश्न पूछकर ओपन हाउस को सार्थक किया वहीं हितेश प्रधान , विनय देवांगन , लोकेश , सुनील , सुशील चौहान , राजेश भोई , कोमल नारायण ने वैश्विक स्तर पर हो रहे आयोजनों में विकासशील बनाम विकसित राष्ट्रों को साथ लेकर चलने के मांट्रियल मसौदे का स्वागत किया ।
सभी छात्रों को खुले में कचरा ना जलाने, प्लास्टिक का उपयोग ना करने एवं लगाए हुए पौधे को बचाने का संकल्प दिलाया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेश सिन्हा , जतिन बगर्ति , नॉनदाऊ , आदि का सहयोग रहा । इस अवसर पर रा से यो , इको क्लब एवं ए टी एल के छात्रगण उपस्थित थे ।