बसना नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये इस महिला ने मांगा कांग्रेस स... - CG Sandesh

बसना नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये इस महिला ने मांगा कांग्रेस से टिकट, कहा मिलेगा भारी बहुमत.

भले ही नगरीय चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन अध्यक्ष पद के टिकट की दावेदारी को लेकर अब सरगर्मी तेज़ हो गई है. निकायों में आरक्षण की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए अभी से जोड़-जुगाड़ शुरू कर दिया है.

बसना नगर पंचायत को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने के पश्चात् वर्त्तमान प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस से टिकट के पाने के लिए बसना से वार्ड क्रमांक 7 की निवासी यास्मिन बेगम ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इस्तियाक खैरानी को पत्र लिखा है.

नगरीय निकाय के पदों के लिए आरक्षण जारी किए जाने के बाद अब क्षेत्र में नेताओ की सक्रियता दिखाई दे रही है. यास्मिन बेगम विगत कुछ दिनों से सोशल मिडिया में माध्यम से जनता के बीच जनसंपर्क साधने का दावा कर रहीं है.

यास्मिन बेगम वर्तमान में कांग्रेस संगठन में महिला कांग्रेस हल्ला बोल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ग्रामीण के पद पर पदस्थ है, और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही है. जिसके चलते उन्होंने आने वाले नगरीय निकाय के नगर अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है.

उनका कहना है कि महिला प्रत्याशी होने के कारण बसना के महिलाओं द्वारा उन्हें भारी जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है. जिससे उन्हें पूरा विश्वास है कि यदि कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलती है तो वो भारी बहुमत से जीत दर्ज कर लेंगी. इसके अलावा उन्होंने बसना नगर के विकास के कार्य को गति प्रदान करने की भी बात कही है.


अन्य सम्बंधित खबरें