CG : बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार - CG Sandesh

CG : बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार

अंबिकापुर के कन्या परिसर रोड बिशुनपुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार रात 13 अपचारी बालक फरार हो गए । अपचारी बच्चों ने पुराने दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर दिया और परिसर से बाहर निकलकर फरार हो गए। सूचना पर गांधीनगर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है। आसपास के इलाकों में बच्चों की तलाश की जा रही है।

फरार हुए सभी बच्चे अलग-अलग अपराधों में निरुद्ध किए गए थे।इससे पहले 23 जून को भी 13 अपचारी बालक बारिश के दौरान खिड़की तोड़कर फरार हो गए थे।यह एक माह में बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के भागने की दूसरी घटना है।


अन्य सम्बंधित खबरें