CG : धोखाधड़ी के आरोप में एक महिला गिरफ्तार
दुर्ग जिले के उतई थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार इस महिला ने 28 महीने में निवेश की रकम चार गुना करने और हर महीने 10 से 12 प्रतिशत रिटर्न देने का झांसा देकर लोगों से निवेश कराया था। समय पूरा होने के बाद भी निवेशकों की रकम वापस नहीं की गई। तब इस मामले का खुलासा हुआ।
अन्य सम्बंधित खबरें