सेवानिवृत्ति आयु 61 वर्ष करने पर विचार करने का निर्देश - CG Sandesh

सेवानिवृत्ति आयु 61 वर्ष करने पर विचार करने का निर्देश

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 61 वर्ष करने पर विचार करने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा वी. मोहना की पीठ ने पूरे देश में जिला न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु को 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की समान मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।

सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र वाले उच्च न्यायालयों से परामर्श कर इस मुद्दे पर निर्णय लेने का निर्देश दिया।सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष है और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें