सरकार संसद में नीट पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है... - CG Sandesh

सरकार संसद में नीट पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है - केंद्रीय मंत्री

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि नीट पेपर लीक के मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। नई दिल्ली में कल मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह गंभीर समस्या है जिस पर ईमानदारी से व्यापक चर्चा होनी चाहिए।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में नीट के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष चर्चा की अवधि तय करे और सभी पहलुओं पर खुलकर बात हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें