CG : ग्रामीणों ने किया पथराव, 24 पुलिसकर्मी घायल - CG Sandesh

CG : ग्रामीणों ने किया पथराव, 24 पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर इलाके में भूमि अधिग्रहण और कोयला खदान का सर्वे करने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा है । मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पुलिस जवानों पर पथराव किया है , जिससे करीब दो दर्जन जवान घायल हो गए हैं । 

घायल पुलिस कर्मियों में महिला जवान भी शामिल हैँ। यह घटना मदन नगर - धरमपुर इलाके में हुई है .घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हालात संभालने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है


अन्य सम्बंधित खबरें