CG : 1 करोड़ से अधिक रूपये का गांजा बरामद
सुकमा जिले की कोंटा पुलिस ने आज गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो सौ तेईस किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब एक करोड़ ग्यारह लाख रूपये बताई गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गांजे को ओडिशा के मलकानगिरी से छत्तीसगढ़ से होते हुए राजस्थान के भीलवाड़ा ले जा रहे थे। तीनों आरोपी भीलवाड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें