छत्तीसगढ़ में यात्री बस हादसे का शिकार, कई यात्री घायल - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में यात्री बस हादसे का शिकार, कई यात्री घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से यात्री बस दुर्घटना की खबर सामने आई है.

मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई की सुबह हुए सड़क हादसे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह हादसा भांसी थाना क्षेत्र में हुआ है।

बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी ट्रेवल्स की बस धुरली के पास मंगलवार सुबह करीब साढे 4 बजे के आसपास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद भांसी के जवानों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें