स्लम एरिया में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने फील्ड में उतरे व... - CG Sandesh

स्लम एरिया में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने फील्ड में उतरे विभाग के आला अफसर

"बस्तियों में भ्रमण किया, साफ-सफाई की जांच की और प्रसव सुविधाओं सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का मौके पर किया निदान"

महासमुंद। क्या अमीर, क्या गरीब, कोई छोटा-बड़ा नहीं, किसी के साथ कोई भेद-भाव नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिये हमेशा तत्पर, यही विशेषता है जिला स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन महासमुंद की। जो गैर-शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों से आगे निकल कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने अस्पताल के साथ घर-घर जाकर मौके पर मरीजों का निःशुल्क इलाज कर रहा है।

 इस कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.पी.वारे के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शहर की कई बस्तियों में भ्रमण किया जानकारी एकत्र की और परेशानियां दूर करने वार्ड क्रमांक 04 स्थित, देवार पारा में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान मरीजों को घरों में साफ-सफाई रखने और स्वस्थ जीवन कौशल शैली अपनाने के लिए कहा गया। विशेष रूप से शिशु व जननी सुरक्षा पर जोर दिया गया। जागरूकता हेतु संदेश व समझाइश भी दी गई, जिससे प्रेरित हो महिला-पुरुष सहित विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं ने घर-प्रसव त्याग कर अस्पताल प्रसव कराने पर सहमति दी।

दूसरी ओर गैर संचारी रोग विभाग की जिला सलाहकार सुश्री अदीबा बट्ट के मार्गदर्शन में तंबाकू नियंत्रण पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। स्मोकरलाइज़र माध्यम से व मशीनों के माध्यम से मनोवैज्ञानिक सलाहकार श्रीमती मेघा ताम्रकार ने मरीजों की जांच की। शासकीय सामाजिक कार्यकर्ता असीम श्रीवास्तव ने लोगों को नशा उन्मूलन के लिये जागरूक किया। तकरीबन सैकड़ा भर मरीज शिविर में लाभान्वित हुये। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ.अनिमेष राय, डेंटिस्ट डॉ.मालविका मसीह, सहायक चिकित्सा अधिकारी आराधना वर्मा, फार्मासिस्ट यशवंत साहू, लैब टेक्नीशियन ओम प्रकाश पटेल, एस.टी.एस. श्री विनय नाग, स्टाफ़ नर्स प्रार्थना दयाल सहित श्री गणेश राम पटेल व अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें