परंपराओं की हरियाली, संस्कृति की खुशहाली — महर्षि विद्या मं... - CG Sandesh

परंपराओं की हरियाली, संस्कृति की खुशहाली — महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में हरियाली तीज के पावन अवसर पर शिक्षिकाओं द्वारा उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के संरक्षण के साथ-साथ सभी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना रहा।

उत्सव के दौरान शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पारंपरिक वेशभूषा, मेहंदी, नृत्य तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से तीज पर्व की सुंदरता और उल्लास को जीवंत किया।

कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों को बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर यह प्रेरणादायक संदेश दिया गया कि हम चाहे कहीं भी रहें, किसी भी क्षेत्र में कार्य करें, लेकिन अपनी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमारे त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और इन्हें सभी के साथ मिल-जुलकर हर्षोल्लास से मनाना हमारी जिम्मेदारी भी है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आनंद, उमंग और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। सभी शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर हरियाली तीज की परंपराओं का आनंद लिया और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आर. के. तिवारी ने सभी शिक्षिकाओं को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता और सहभागिता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का सफल आयोजन सांस्कृतिक गतिविधि समिति के मार्गदर्शन एवं सभी शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें