सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा गांव की गलियों एवं चौराहों से निकाली गई प्रभात फेरी से हुआ। बच्चों ने गगनभेदी जयकारों के साथ पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि नरोत्तम नायक (मालगुजार), कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासिनी चौहान, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, तथा विशिष्ट अतिथि नकुल नायक, नकुल दास, पण्डु नायक एवं मनमोहन चौहान (सरपंच प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सलामी, दीप मंत्र, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया गया।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के बच्चों द्वारा तिरंगा बैच एवं तिलक लगाकर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, कहानी एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।
मुख्य अतिथि नरोत्तम नायक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देशभक्ति के जयकारे लगाए। प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, पेन एवं पेंसिल प्रदान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं उपस्थित जनों को बूंदी एवं सेव का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने किया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक, सहायिका रुकणी दास, उर्मिला भोई, पदमा यादव, दुवास मोती, जमुना विश्वकर्मा, सूरज भोई, जितेंद्र भोई, ओमप्रकाश नंद, नीलमणि चौहान, किशन यादव, सुभाषिनी विश्वकर्मा, नीला निषाद, प्रतिमा विश्वकर्मा, लक्ष्मी भोई एवं राधा बरिहा सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालक, गणमान्य नागरिक,युवा शक्ति एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।