सरायपाली : बीईओ एवं बीआरसी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बीईओ एवं बीआरसी कार्यालय सरायपाली में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण के साथ किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात दीप मंत्र, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक किशोर पटेल, कैलाश पटेल, खिरोद्र सोनी, पुरुषोत्तम पटेल, हेमचंद पटेल, राजेश पटेल, श्रवण प्रधान एवं शंकर लाल, योगेश पटेल, सुश्री शैलेंद्री ठाकुर, स्वाधीन शर्मा, राजीव लोचन रथ, संतोष यादव, मोतीलाल, गीत बंजारे, विश्वनाथ सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की प्रगति एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।