ऑयल बेचने के बहाने से की दुकान में चोरी करने वाला चोर मोटरसा... - CG Sandesh

ऑयल बेचने के बहाने से की दुकान में चोरी करने वाला चोर मोटरसायकल चोरी के मामले में पकड़ाया.

बसना के हबेकाटा से रोशन कृषी सेवा केंद्र में सी.सी टी. व्ही. के फुटेज से एक चोर का पता चला है. इस चोरी का पता भी दुकान के मालिक को तीन बाद चला जब उसने आज सी.सी टी. व्ही. की फुटेज देखी.

मिली जानकारी के अनुसार गजेन्द्र सिदार नाम का यह व्यक्ति ग्राम सिरको निवासी है जो 20 सितम्बर की सुबह आयल बेचने के रोशन कृषी सेवा केंद्र ग्राम हाबेकांटा गया था. और वहां गल्ले से पैसा चोरी करके भाग गया.

हालांकि चोरी की घटना सी.सी टी. व्ही. में कैद हो गई. लेकिन रकम कम होने के कारण दुकान के संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की. इस चोरी के घटना की जानकारी संचालक को तब हुई जब उसे कुछ रकम गायब होने का अंदेशा हुआ. और आज फूटेज चेक करने पर हैरान करने वाली बात सामने आई.

वहीं इस मामले बसना थाना उप निरीक्षक हेमलाल नाग ने बताया कि इस व्यक्ति को पिरदा में हुए मोटरसायकल चोरी के मामले में रिमांड पर भेज दिया गया है.  



अन्य सम्बंधित खबरें