महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, संबंधि... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, संबंधित विभाग को निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनदर्शन में बेलसोंडा की दिव्यांग कु. उमेश्वरी पिता खेलावन सतनामी ने पढ़ाई के लिए स्मार्ट फोन की मांग की। वे नेत्रहीन दिव्यांग है इसलिए उनको पढ़ने में दिक्कत हो रही है। आवेदन पर कलेक्टर लंगेह ने समाज कल्याण विभाग को इस संबंध में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

इसी तरह उमेश कुमार तारक ग्राम कांपा ने एग्रीस्टेक पंजीयन, ग्राम कनेकेरा की रमशीला बाई ने मृत्यु प्रमाण पत्र, ग्राम सकरी के पंचराम मानिकपुरी ने अपनी पत्नी के मृत्यु के बाद अपनी बेटी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद में पदस्थ करने के लिए, ग्राम गढ़सिवनी के तोषण लाल साहू, ग्राम अखराभाठा के राम सिंग, बसंती बाई, बोधिराम, संतराम और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने काबिज भूमि के पट्टा के लिए आवेदन, महासमुन्द शहर के अयोध्या नगर के लोगो ने वार्ड की एक बंद नाली को चालू करने का आवेदन दिया। जनदर्शन में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें