सरायपाली : शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चकरदा में शाला प्रबंधन समिति का गठन
शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चकरदा में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए शाला प्रबंध समिति (SMC) का गठन विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हितराम साहू को अध्यक्ष, डमारलाल पटेल को उपाध्यक्ष, भूषणसिंह सिदार को सदस्य शिक्षाविद, देवेंद्र लोई (प्रधान पाठक, मिडिल स्कूल) को सचिव तथा कश्यप प्रधान (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला) कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में सरपंच प्रतिनिधि नेपाल सिंह सिदार, पूर्व शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष सुदर्शन साहू, भूतपूर्व सरपंच दामोदर चौहान सहित अभिभावक एवं ग्रामीणजन भूषणसिंह सिदार, पुरुषोत्तम सिदार, दरसराम सिदार, फिंगेश्वर साहू, तिजलाल गोस्वामी, हरिदास, राजगिर गोस्वामी, छत्तरसिंग पटेल, गिरबल सिदार, वासुदेव, दुबेलाल, लक्ष्मीबाई, मेमबाई एवं जनिताबाई तथा विद्यालय के प्रधान पाठक देवेंद्र लोई,कश्यप प्रधान, पालसिंग बंजारे, सरित मांझी,जयप्रकाश साहू, कमलया प्रधान,ममता पाणिग्राही आदि शिक्षक एवं पालकगण उपस्थित रहे।प्रधान पाठक देवेंद्र लोई ने नवगठित समिति के सदस्यों को विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय वातावरण तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करने का संकल्प दिलाया।
विद्यालय परिवार ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति के सक्रिय सहयोग से शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चकरदा शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।