सरायपाली : शास हाई स्कूल केंदूढार में निःशुल्क सरस्वती सायकि... - CG Sandesh

सरायपाली : शास हाई स्कूल केंदूढार में निःशुल्क सरस्वती सायकिल वितरण

निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल केंदूढार में अध्यनरत कक्षा नवमी के छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी केंदूढार सरपंच पूर्णिमा साहू सांसद प्रतिनिधि रोहित कुमार साहू पंच अनीता चौहान, नीलाबाई डड़सेना स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार साहू व्याख्याता किशोर कुमार कश्यप, गीता रॉय,भानुमति साहू और डमरुधर रौतिया उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। 

यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह को आसान करती है।जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल ने कहा कि सरस्वती सायकिल योजना के कारण बेटियों की नामांकन और ठहराव में वृद्धि हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें