सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला जटाकन्हार में सेवानिवृत्ति प... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला जटाकन्हार में सेवानिवृत्ति पर नेवता भोज का आयोजन

शासकीय प्राथमिक शाला जटाकन्हार में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक नंदलाल गढ़़तिया जी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को स्नेह पूर्वक नेवता भोज कराया। बच्चों के साथ खुशियां साझा कर उन्होंने जन्म दिवस को सेवा और संवेदना से जोड़ते हुए अनुकरणीय पहल की। 

उल्लेखनीय है कि प्रधान पाठक जी ने अपने सेवा काल में विद्यालय की विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए भोजन कक्ष सह रंगमंच का निर्माण भी कराया था। सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय एवं बच्चों के प्रति उनका आत्मीय लगाव निरंतर बना हुआ है। सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक जी का यह सेवा भाव विद्यालय और समाज के प्रति उनके समर्पण संवेदनशीलता तथा शिक्षा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उनका यह सेवा भाव न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाता है बल्कि समाज को भी खुशियां बांटने और सेवा करने का प्रेरक संदेश देता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक विशीकेशन भोई सहायक शिक्षक हेमंत भोई तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पारेश्वर एवं सभी सदस्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जमुना सिदार एवं रसोईया ,सहायिका एवं बच्चे उपस्थित थे।

इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला टेमरी में नेवता भोज का आयोजन किया गया। 

टीकाराम सिदार प्रधान पाठक के जन्म दिन के शुभ अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया।जिसमें शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुभाष साहू, संकुल प्राचार्य सरधाराम सिदार, संकुल समन्वयक हेमचंद पटेल,शिक्षक डोमस पाल, गोपाल सिदार, बल्लभ बेहरा, वृन्दावन भोई, विनोद दीप, प्रमिला बाघ, उमाशंकर भोई, हेमचंद पटेल सभी शिक्षक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें