महासमुंद : वीबीजी रामजी के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश, ग्राम पंचायतों में रोजगार और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
कलेक्टर विनय लंगेह ने आज शाम जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में वीबीजी रामजी के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर लंगेह ने मुक्तिधाम, बालिका शौचालय एवं डिफंक्ट बोरवेल से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि इन कार्यों की सात दिवस के भीतर लक्ष्य के अनुसार स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि स्वीकृति के बाद कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को समय पर मिल सके।
उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में वीबीजी रामजी के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध मानव संसाधन का अधिकतम उपयोग करते हुए कार्यों में गति लाई जाए। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना तैयार कर पांच दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में कलेक्टर ने वीबी जी रामजी के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों की पंचायतवार स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्यों की प्रगति में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित हो और स्वीकृत कार्य निर्धारित समय में धरातल पर दिखाई दें।
प्रधानमंत्री आवास योजना की भी हुई समीक्षा
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की भी विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर लंगेह ने स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अप्रारंभ आवासों को तत्काल प्रारंभ कर निर्माण कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से आवास निर्माण की नियमित निगरानी करने और हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा, ताकि पात्र परिवारों को समय पर पक्का आवास मिल सके। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें