शौचालय निर्माण के लिए भुगतान राशि की मांग करना पड़ा महंगा, सर... - CG Sandesh

शौचालय निर्माण के लिए भुगतान राशि की मांग करना पड़ा महंगा, सरपंच पति ने की चप्पल से पिटाई

एक व्यक्ति को शौचालय निर्माण के लिए भुगतान राशि मांगना महंगा पड़ गया. सरपंच से  शौचालय निर्माण की राशि के संबंध में शिकायत करने पर सरपंच पति ने गाँव के ही एक आदमी को चप्पल से पीटकर उसे जान से मारने की धमकी दे दी.

मामला बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम परसकोल का है जहाँ गांव में शासन के योजना के तहत शौचालय का निर्माण तो किया गया है, मगर हितग्राहियों को  शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिल पाई है. जिसके संबंध में गांव वाले ग्राम पंचायत परसकोल के सरपंच जयंती साहू की शिकायत करने पर सरपंच पति के द्वारा मारपीट कर दी गई.

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 07.00 बजे इन्ही शिकायतकर्ता में से एक हरिराम साहू मजदुर का पता करने गांव तरफ गया था, और कालोनी में पीपल झाड के नीचे बैठे कुछ लोगों से साथ बात कर रहा था.

उसी समय गांव का सरपंच पति घनश्याम साहू वहां आया और तुम सरपंच के खिलाफ शिकायत किये हो कहकर हरिराम साहू के साथ साथ मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर चप्पल से मारपीट कर  जान से मारने की धमकी दे दिया. मामले की  रिपोर्ट पर पुलिस से धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत कार्यवाही कर रही है.



अन्य सम्बंधित खबरें